ईरान-इजरायल युद्ध में तबाही का तांडव: आसमान में मिसाइलों की बरसात, ज़मीन पर सायरन और चीख-पुकार
ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की आग दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है। हालात इतने गंभीर हैं कि दोनों देशों के आसमानों में मिसाइलें उड़ रही हैं और ज़मीन पर लगातार सायरन बज रहे हैं। ईरान ने इजरायल के हाइफा समेत चार बड़े शहरों को निशाना बनाकर 100 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें राजधानी येरुशलम और तेल अवीव भी शामिल हैं।
इसके जवाब में इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों और सरकारी भवनों पर ताबड़तोड़ हमले किए। तेहरान की कई लोकेशनों पर एयरस्ट्राइक के साथ-साथ ईरानी विदेश मंत्रालय की इमारत को भी पूरी तरह तबाह कर दिया गया। राजधानी तेहरान की ऊंची-ऊंची इमारतों में आग लग चुकी है और फोर्डो न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास जबरदस्त धमाके दर्ज किए गए हैं।
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बयान जारी करते हुए कहा, “तेहरान जल रहा है। हमारे जांबाज़ पायलट आकाश में हैं, लेकिन हम ईरान के आम नागरिकों को निशाना नहीं बना रहे।” वहीं ईरान ने भी चेतावनी दी है कि इजरायल के लोग अगर अपनी जान बचाना चाहते हैं, तो कब्जे वाली ज़मीन छोड़ दें।
युद्ध की आंच अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महसूस की जा रही है। इराक में अमेरिकी बेस के पास ड्रोन क्रैश हुआ है और अमेरिका ने चेतावनी दी है कि यदि उसे निशाना बनाया गया, तो ईरान को गंभीर अंजाम भुगतना होगा। इस जंग का प्रभाव अब पूरी दुनिया पर मंडराने लगा है। तेहरान से लेकर तेल अवीव तक बमबारी के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें मिसाइलों की धमक और इंसानी चीखों के बीच तबाही की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।
Share this content:
