हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, दर्जनभर घायल
हमीरपुर के एनएच 34 पर मौदहा कोतवाली क्षेत्र में मजदूरों से भरी एक वैन खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी गई। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए और 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बहराइच में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज सुहेलदेव की 40 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा शुभांशु शुक्ला का स्पेस मिशन एक दिन आगे बढ़कर 11 जून को लॉन्च होगा।
कानपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय कानपुर प्रवास पर हैं। गाजीपुर की सीजेएम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी के लिए मेघालय पुलिस को 72 घंटे की रिमांड मंजूर कर ली है।
बाराबंकी में तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे दर्जनों यात्री घायल हो गए। कानपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सुनील उर्फ गिलट को उसके मोहल्ले में पैदल घुमाकर इलाके के लोगों के बीच उसकी दहशत खत्म करने की कोशिश की।
अमरोहा में गंगा बांध के पास पेड़ से लटकता मिला 38 वर्षीय अशोक का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आगरा में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 10 बाइक, 2 ट्रैक्टर और अवैध तमंचा बरामद।
मेरठ में सिर कुचलकर महिला की हत्या, शव खंडहर में मिला, पुलिस जांच में लगी हुई है।
अलीगढ़ में आरपीएफ सब इंस्पेक्टर की महिला के साथ बदसलूकी और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, वीडियो वायरल।
श्रावस्ती में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, पुलिस जांच कर रही है।
झांसी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार।
मीरजापुर में महिला को सांप ने डसा, अस्पताल से छुट्टी मिली।
महोबा में शराब कलेक्शन लेकर जा रहे संचालक से लूट, पुलिस जांच में जुटी।
चंदौली में मुठभेड़ में बदमाश घायल, पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में।
जौनपुर में छह घंटे में छिनैती का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।
देवरिया में पुलिस दरोगा का पिस्टल लगाकर डांस का वीडियो वायरल।
सहारनपुर में पुलिस और गोकशो के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार।
जौनपुर में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।
Share this content:
