May 3, 2026

टीम इंडिया के शेड्यूल में अचानक बदलाव! क्या किसी बड़ी रणनीति का हिस्सा है ये फैसला? जानिए BCCI के ऐलान के पीछे का पूरा खेल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक ऐसा ऐलान किया है जिसने क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स को हैरानी में डाल दिया है। टीम इंडिया के दो अहम टेस्ट मैचों और महिला वनडे सीरीज के शेड्यूल में अचानक बड़ा बदलाव कर दिया गया है। क्या ये सिर्फ वेन्यू बदलाव है या इसके पीछे कोई गहरी रणनीति छिपी है? आइए जानते हैं पूरे घटनाक्रम का विस्तार से।

इस साल भारत को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों से घरेलू मैदान पर भिड़ना है। वहीं महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया से चुनौती मिलनी है। लेकिन अब BCCI ने इन शृंखलाओं के कुछ मुकाबलों के आयोजन स्थलों को बदल दिया है, जो एक बड़ा प्रशासनिक और लॉजिस्टिक कदम माना जा रहा है।

टेस्ट सीरीज में बड़ा फेरबदल

सबसे पहले बात करते हैं अक्टूबर में शुरू होने वाली भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज की। पहले इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना तय था, लेकिन अब BCCI ने इसे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया है। इस बदलाव के पीछे प्रमुख वजह मानी जा रही है ईडन गार्डन्स में तय कार्यक्रमों की टकराहट।

वहीं, नवंबर में शुरू हो रही भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के पहले मैच का वेन्यू भी बदला गया है। ये मुकाबला पहले दिल्ली में होना था लेकिन अब इसे कोलकाता में शिफ्ट किया गया है। इसी सीरीज का दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में 22 नवंबर से खेला जाएगा।

महिला क्रिकेट की योजना भी बदली

BCCI के इस शेड्यूल बदलाव का असर सिर्फ पुरुष टीम पर नहीं पड़ा, बल्कि भारतीय महिला टीम के मुकाबले भी इससे प्रभावित हुए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज के तीनों मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने थे, लेकिन अब चेपॉक में चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह संभव नहीं हो सका। ऐसे में दो मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे जबकि तीसरा वनडे दिल्ली में होगा।

BCCI का नया कार्यक्रम – जानिए पूरा शेड्यूल

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज:

पहला टेस्ट: 2 अक्टूबर, अहमदाबाद

दूसरा टेस्ट: 10 अक्टूबर, नई दिल्ली

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज:

पहला टेस्ट: 14 नवंबर, कोलकाता

दूसरा टेस्ट: 22 नवंबर, गुवाहाटी

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज:

पहला वनडे: 30 नवंबर, रांची

दूसरा वनडे: 3 दिसंबर, रायपुर

तीसरा वनडे: 6 दिसंबर, विशाखापट्टनम

टी20 सीरीज बनाम साउथ अफ्रीका:

1st T20: 9 दिसंबर, कटक

2nd T20: 11 दिसंबर, न्यू चंडीगढ़

3rd T20: 14 दिसंबर, धर्मशाला

4th T20: 17 दिसंबर, लखनऊ

5th T20: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

India A बनाम Australia A सीरीज भी तय

BCCI ने इस दौरान Australia A टीम के भारत दौरे की भी पुष्टि की है। इस दौरे पर 16 सितंबर से लखनऊ में पहला मल्टी डे मैच होगा, जबकि दूसरा मैच भी 23 सितंबर से यहीं खेला जाएगा। इसके बाद कानपुर में इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी।BCCI का ये अचानक लिया गया फैसला सिर्फ मैदान बदलने की प्रक्रिया नहीं बल्कि एक रणनीतिक मैनेजमेंट का हिस्सा माना जा सकता है। एक तरफ स्टेडियमों में चल रहे काम के चलते मजबूरी में फैसले लिए गए, तो दूसरी ओर अलग-अलग शहरों को मैच देकर बोर्ड ने स्थानीय दर्शकों के उत्साह को भी साधने की कोशिश की है। अब देखना ये होगा कि मैदान बदलने से टीम इंडिया की किस्मत बदलती है या नहीं!

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!