IPL के बाद कहां चली जाती हैं प्रीति जिंटा? 13,000 KM दूर इस देश में हैं पति और बच्चे के साथ
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स की मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस सीजन में उनकी टीम फाइनल में आरसीबी से हार गई थी, जिसके बाद उनका मायूस चेहरा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लेकिन IPL खत्म होते ही प्रीति भी सुर्खियों से दूर हो जाती हैं। दरअसल, प्रीति जिंटा IPL के बाद अमेरिका लौट जाती हैं, जहां वह अपने पति जीन गुडइनफ और जुड़वां बच्चों के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं।
प्रीति ने 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की थी और तब से ही वह अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं। भारत में वह अक्सर IPL या खास आयोजनों के दौरान नजर आती हैं। साल 2021 में प्रीति सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनीं—बेटा जय और बेटी जिया। वह सोशल मीडिया पर बच्चों की तस्वीरें तो शेयर करती हैं, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखातीं। साथ ही उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया है कि उनके बच्चों की तस्वीरें जबरन न ली जाएं।
एक्टिंग से काफी समय से दूर रहने वाली प्रीति जिंटा अब दोबारा फिल्मों में वापसी कर सकती हैं। वह सनी देओल के साथ फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आ सकती हैं, वहीं ‘कृष 4’ को लेकर भी उनका नाम चर्चा में है। हालांकि इन फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
फिलहाल प्रीति अपने परिवार के साथ बेवर्ली हिल्स स्थित अपने घर में समय बिता रही हैं और भारतीय फैंस को उनकी झलक फिलहाल सोशल मीडिया के ज़रिए ही मिल पाएगी।
Share this content:
