IPL विजेता फिल साल्ट ने टी20 सीरीज से नाम लिया वापस, जेमी स्मिथ को मिली जगह
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 6 जून से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले इंग्लैंड को एक बड़ा बदलाव करना पड़ा है। टीम के विस्फोटक ओपनर और आईपीएल 2025 में RCB के उपविजेता स्कोरर रहे फिल साल्ट ने इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को स्क्वाड में शामिल कर लिया है।
दरअसल, फिल साल्ट हाल ही में पिता बने हैं और पारिवारिक जिम्मेदारियों को देखते हुए उन्होंने सीरीज से हटने का फैसला किया, जिसे बोर्ड ने मान लिया। साल्ट ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 मैचों में 403 रन बनाए थे और विराट कोहली के बाद टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे।
सीरीज का शेड्यूल कुछ ऐसा है:
पहला टी20 – 6 जून, चेस्टर ली स्ट्रीट
दूसरा टी20 – 8 जून, ब्रिस्टल
तीसरा टी20 – 10 जून, साउथैम्प्टन
इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है:
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड।
फिलहाल, इंग्लैंड की टीम शानदार फॉर्म में है और उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया था। अब देखना होगा कि टी20 में भी वह यही फॉर्म बरकरार रख पाते हैं या नहीं।
Share this content:
