‘हाउसफुल 2’ की अभिनेत्री शहजान पदमसी ने की बिजनेसमैन आशीष कनाकिया से शादी, वेडिंग तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाईं
अभिनेत्री शहजान पदमसी, जिन्हें ‘हाउसफुल 2’ और ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, ने 5 जून 2025 को बिजनेसमैन आशीष कनाकिया के साथ एक निजी समारोह में शादी कर ली। 6 जून को उन्होंने अपने वेडिंग फोटो इंस्टाग्राम पर साझा किए, जिनमें वे ऑफ-व्हाइट फ्लोरल एंब्रॉयडरी लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनका सिंपल और एलीगेंट लुक, हल्का मेकअप और खुले बालों वाला अंदाज लोगों को खूब भाया। वहीं आशीष कनाकिया ने मैचिंग कढ़ाई वाली शेरवानी पहनकर सभी का ध्यान खींचा।
शहजान ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये दिन, ये एहसास, हमारा हमेशा के लिए।” आशीष ने भी यही पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की।
इस जोड़े की रोका सेरेमनी 20 जनवरी 2025 को हुई थी, जिसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
शहजान पदमसी ने साल 2009 में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रॉकेट सिंह’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में वे वेब सीरीज ‘जुनून’ में नजर आईं, जिसमें उन्होंने कैमियो भूमिका निभाई। इस शो में नील नितिन मुकेश और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिकाओं में थे।
शादी के बाद शहजान और आशीष ने 7 जून को अपने करीबियों के लिए एक वेडिंग रिसेप्शन भी आयोजित किया।
Share this content:
