May 3, 2026

Birthday Special: साउथ की एक्ट्रेस रंभा, जिन्होंने बॉलीवुड में छाया था जलवा

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो साउथ इंडस्ट्री से आई हैं और अपनी खूबसूरती, सरलता और अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। आज हम बात कर रहे हैं रंभा की, जिन्होंने साउथ से निकलकर बॉलीवुड समेत कई भाषाओं की फिल्मों में अपना नाम बनाया।

रंभा का जन्म 5 जून 1976 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। उन्होंने तेलुगू, तमिल, मलयालम, हिंदी, कन्नड़, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में उनकी पहचान जुड़वा और बेटी नंबर 1 जैसी हिट फिल्मों से हुई।

सलमान खान और गोविंदा के साथ रंभा की जोड़ी खूब पसंद की गई। उन्होंने चिरंजीवी, रजनीकांत, सलमान खान, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी, कमल हसन जैसे दिग्गजों के साथ काम किया। अपने करियर के शीर्ष पर रहते हुए, रंभा ने अचानक इंडस्ट्री छोड़ सबको चौंका दिया और 2010 में श्रीलंकाई बिजनेसमैन इंद्राण पद्मनाथन से शादी कर ली।

रंभा की तीन बच्चे हैं — दो बेटियां और एक बेटा। उन्होंने तेलुगू फिल्म ‘Aa Okkati Adakku’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जैसे जुड़वा, बंधन, घरवाली बाहरवाली, क्रोध, जल्लाद, जंग, संग्राम, दानवीर, कहर, जुर्माना, गणेश, जानी दुश्मन और हैलो ब्रदर।

उनकी आखिरी फिल्म 2011 में आई मलयालम फिल्म ‘फिल्मस्टार’ थी। इसके बाद वह छोटे पर्दे पर जज के तौर पर नजर आईं। अब खबरें हैं कि रंभा जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं, हालांकि अभी उनकी वापसी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

रंभा की सादगी और अभिनय ने हमेशा फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है और उनकी वापसी का इंतजार सभी को है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!