April 22, 2026

रजनीकांत की ‘कुली’ ने रिलीज़ से पहले ही मचाया धमाल – अब तक की सबसे बड़ी डील, जानिए कितनी कमाई और फीस

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म ‘कुली’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 74 वर्ष की उम्र में भी उनका स्टारडम और बाजार में डिमांड किसी भी युवा सुपरस्टार से कम नहीं है। इस फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही ऐसी कमाई की है, जो बॉलीवुड और कॉलीवुड दोनों में चर्चा का विषय बन चुकी है।

रिलीज़ से पहले 80 करोड़ की कमाई कैसे?

फिल्म ‘कुली’ के ओवरसीज राइट्स को लेकर एक बड़ी डील फाइनल की गई है, जिसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह डील टॉप डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ की गई है और इंडस्ट्री के जानकारों के अनुसार यह अब तक की सबसे बड़ी प्री-रिलीज ओवरसीज डील मानी जा रही है।

इस डील के चलते ‘कुली’ ने रिलीज से पहले ही एक मजबूत कमाई की नींव रख दी है, जो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर और भी पावरफुल बनाएगी।

कितनी फीस वसूल रहे हैं रजनीकांत?

रजनीकांत ने इस फिल्म के लिए 260 से 280 करोड़ रुपये फीस वसूली है।

इसमें प्रॉफिट शेयरिंग भी शामिल है, जिससे उनकी कमाई और भी बढ़ सकती है।

अगर यह रिपोर्ट सही है, तो वह एशिया के सबसे महंगे एक्टर बन सकते हैं।

‘कुली’ की रिलीज डेट 14 अगस्त 2025 तय की गई है।

इसी दिन ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ भी सिनेमाघरों में आ रही है, जिससे दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश तय है।

‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर नजर आएंगे, जो साउथ के बड़े स्टार हैं। इस कारण साउथ बनाम बॉलीवुड की तुलना सोशल मीडिया पर तेज़ हो गई है।

हालांकि, रजनीकांत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग, उनकी ब्रांड वैल्यू और भारी-भरकम प्री-रिलीज कमाई ने ‘कुली’ को अभी से चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

रजनीकांत की ‘कुली’ ने साबित कर दिया है कि उनका क्रेज आज भी बरकरार है। रिलीज़ से पहले 80 करोड़ की डील और 280 करोड़ की फीस उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का बिग बॉस बना रही है। अब देखना होगा कि 14 अगस्त को होने वाला ये बड़ा मुकाबला कौन जीतता है – रजनीकांत की ‘कुली’ या ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!