April 30, 2026

IPL 2025: रोहित शर्मा का ‘विनाशक हथियार’ – 4 टीमों को किया बाहर, अब पंजाब किंग्स की बारी?

आईपीएल 2025 के इस सीजन में एक ऐसा पैटर्न उभरा है, जिसने न सिर्फ विरोधी टीमों की रातों की नींद उड़ा दी है, बल्कि अब पंजाब किंग्स के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है। मुंबई इंडियंस के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा का एक ‘हथियार’ ऐसा चल रहा है, जो अब तक चार टीमों को टूर्नामेंट से बाहर कर चुका है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या क्वालिफायर-2 में यही सिलसिला पंजाब किंग्स के साथ भी दोहराया जाएगा?

क्या है रोहित का ‘विनाशक हथियार’?
रोहित शर्मा ने इस सीजन में जब-जब अर्धशतक लगाया है, उस दिन विरोधी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। आंकड़े देखें तो उन्होंने चार बार फिफ्टी लगाई और हर बार सामने वाली टीम का पतन हुआ। इसे महज संयोग कहना अब मुश्किल है, क्योंकि पैटर्न साफ है – रोहित की फिफ्टी, और विपक्षी की छुट्टी।

कैसे चार टीमों का टूर्नामेंट खत्म हुआ?

1. 20 अप्रैल: रोहित ने CSK के खिलाफ 45 गेंदों पर 76 रन बनाए। उस हार के साथ चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

2. 23 अप्रैल: SRH के खिलाफ 46 गेंदों पर 70 रन। हैदराबाद का ‘करो या मरो’ मैच था – और वो सीधे बाहर हो गई।

3. 1 मई: राजस्थान के खिलाफ 36 गेंदों पर 53 रन। राजस्थान की भी यही आखिरी उम्मीद थी, लेकिन मुंबई की जीत ने उन्हें भी बाहर कर दिया।

4. 30 मई (एलिमिनेटर): गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोहित ने 50 गेंदों पर 81 रन की विस्फोटक पारी खेली। मुंबई ने 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और अंत में गुजरात को 20 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

 

फॉर्म में हैं रोहित, मुंबई की उम्मीदें ज़िंदा
अब तक 14 मैचों में रोहित शर्मा ने 31.53 की औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 410 रन बनाए हैं। वह टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। चार फिफ्टी और चार जीत – यानी हर बार जब उन्होंने बड़ी पारी खेली, मुंबई को जीत मिली।

अब बारी पंजाब किंग्स की
क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह वही स्टेज है, जहां अब तक रोहित का ‘हथियार’ सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुआ है। क्या एक और अर्धशतक पंजाब को बाहर का रास्ता दिखा देगा? या फिर रोहित का यह सिलसिला यहीं रुक जाएगा?

आईपीएल 2025 का यह मुकाबला न सिर्फ फाइनल की टिकट के लिए है, बल्कि यह देखने के लिए भी है कि रोहित शर्मा का ‘विनाशक हथियार’ कितना कारगर है। क्रिकेट फैन्स की धड़कनें बढ़ चुकी हैं – सबकी नजरें अब रोहित की बैटिंग पर टिकी हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!