11,600 करोड़ की रियल एस्टेट डील टूटी, अडानी और EMAAR के बीच बातचीत खत्म
भारत में रियल एस्टेट सेक्टर की सबसे बड़ी मानी जा रही 11,600 करोड़ रुपये की डील अब टूट चुकी है। यह सौदा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा बनाने वाली दुबई स्थित EMAAR प्रॉपर्टीज और गौतम अडानी के अडानी समूह के बीच हो रहा था। दोनों पक्ष EMAAR इंडिया लिमिटेड की बिक्री को लेकर अंतिम दौर की बातचीत में थे, लेकिन वैल्यूएशन को लेकर सहमति नहीं बन पाई, जिससे डील रद्द कर दी गई।
मार्च 2025 में खबर आई थी कि अडानी समूह एमार इंडिया को खरीदने के लिए गंभीर बातचीत कर रहा है। लेकिन अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, दोनों कंपनियों के बीच कीमत तय करने को लेकर मतभेद बना रहा। EMAAR इंडिया का पोर्टफोलियो दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, मोहाली, लखनऊ, इंदौर और जयपुर जैसे शहरों में फैला हुआ है।
अदाणी ग्रुप की Adani Realty और Adani Properties जैसी इकाइयाँ पहले से ही भारत में रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय हैं। समूह ने मुंबई की धारावी समेत कई पुनर्विकास परियोजनाएं भी अपने नाम की हैं। हालांकि अब EMAAR के साथ यह ऐतिहासिक डील संभव नहीं हो सकी, जिससे भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर की सबसे बड़ी संभावित डील अधूरी रह गई।
Share this content:
