May 1, 2026

9 साल पहले लिए थे सात फेरे, अब विवेक दहिया के खुलासे से मचा बवाल – क्या सच में नहीं हुई दिव्यांका से शादी? फैंस हैरान

भारतीय टेलीविजन की दुनिया में जब भी सबसे प्यारे और चर्चित कपल्स की बात होती है, तो दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का नाम ज़रूर लिया जाता है। ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में एक खूबसूरत शादी में तब्दील ली थी। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और तब से यह जोड़ी फैंस की फेवरिट बन गई।

लेकिन अब, शादी के 9 साल बाद एक ऐसा बयान सामने आया है जिसने फैंस को चौंका दिया है और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वजह है विवेक दहिया का एक ताजा व्लॉग, जिसे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

क्या कहा विवेक ने, जो मचा गया बवाल?

इस व्लॉग में विवेक दिव्यांका त्रिपाठी के पिता का जन्मदिन मनाने उनके ससुराल पहुंचे थे। वीडियो में वे परिवार के साथ घुलते-मिलते नजर आ रहे थे। इसी दौरान मजाकिया लहजे में उन्होंने अचानक कह दिया, “हमारी शादी नहीं हुई है”। इस एक लाइन ने जैसे सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया।

हालांकि कुछ ही सेकंड बाद विवेक ने अपने बयान को साफ किया और हँसते हुए कहा कि उनका मतलब यह था कि “हमारी शादी अभी तक रजिस्टर्ड नहीं हुई है, हमने अब तक मैरिज सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई नहीं किया है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह सिर्फ एक कानूनी औपचारिकता है, जो अभी बाकी है।

फैंस में उठे कई सवाल

इस छोटे से मजाक ने कई फैंस को उलझन में डाल दिया है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स यह पूछ रहे हैं कि आखिर इतने सालों में इस औपचारिकता को क्यों नहीं पूरा किया गया? क्या यह महज लापरवाही है या इसके पीछे कोई और कारण छिपा है? वहीं कुछ लोगों ने विवेक के मजाकिया अंदाज को गलत तरीके से समझते हुए कपल के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए।

अब क्या बोलेगी दिव्यांका?

हालांकि दिव्यांका त्रिपाठी ने अभी तक इस वाकये पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही वह इस बारे में खुलकर बात करेंगी। फिलहाल यह जोड़ी साथ में खुश नजर आ रही है और सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग पहले जैसी ही दिखाई देती है।

क्या रजिस्ट्रेशन से बदलेगा कुछ?

कानूनी दृष्टि से देखा जाए तो भारत में शादी का रजिस्ट्रेशन विवाह प्रमाणपत्र के रूप में काम करता है, जो कानूनी और आधिकारिक दस्तावेज होता है। हालांकि, सामाजिक रूप से एक हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी को मान्यता प्राप्त होती है, लेकिन रजिस्ट्रेशन से वैधानिक अधिकार मजबूत हो जाते हैं।

विवेक दहिया का यह कथन भले ही मजाक में कहा गया हो, लेकिन इसने कई लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अब इस कपल की तरफ से क्या बयान आता है और वे इस कानूनी औपचारिकता को कब पूरा करते हैं। लेकिन एक बात तो साफ है – इस एक बयान ने 9 साल बाद भी लोगों की दिव्यांका-विवेक जोड़ी में दिलचस्पी जगा दी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!