April 21, 2026

कैंसर से भी न डरी हिना खान: ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर भी काम और सपनों को नहीं छोड़ा

टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती का सामना कर रही हैं, लेकिन उनकी हिम्मत और जज्बा सभी के लिए मिसाल बन चुका है। 37 वर्षीय हिना इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद वह न केवल काम कर रही हैं, बल्कि अपने सपनों को भी खुलकर जी रही हैं।

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर
हिना खान ने 2009 में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी और अक्षरा के किरदार से हर घर में पहचान बना ली थी। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस 11’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शोज़ में भाग लिया और अपनी बहादुरी और व्यक्तित्व से लोगों का दिल जीता।

कैंसर का खुलासा और फैंस की प्रतिक्रिया
हिना ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है और वह कीमोथेरेपी ले रही हैं। फैंस ने जब उनकी यह पोस्ट देखी तो सभी हैरान रह गए लेकिन हिना के साहस और पॉजिटिव ऐटिट्यूड ने सबको प्रेरित किया। लोग उन्हें अब ‘शेरनी’ कहकर बुला रहे हैं।

कोरिया टूरिज्म की एंबेसडर बनीं
कैंसर से जूझने के बीच हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर कोरिया ट्रिप की तस्वीरें शेयर कर सबको चौंका दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें ‘कोरिया टूरिज्म’ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। यह उनके लिए न केवल एक प्रोफेशनल अचीवमेंट है, बल्कि इस मुश्किल वक्त में एक बड़ी सकारात्मक खबर भी है।

रॉकी जायसवाल दे रहे हैं साथ
हिना खान पिछले 11 सालों से रॉकी जायसवाल के साथ रिलेशनशिप में हैं और इस कठिन समय में रॉकी पूरी तरह से हिना का ख्याल रख रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी केयरिंग लव स्टोरी की तारीफ कर रहे हैं।

टीवी पर वापसी और फिल्मों की कोशिश
हिना ने ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका बनकर धमाकेदार वापसी की थी। इसके बाद वह ‘नागिन’ में भी नजर आईं और फिर ‘हैक्ड’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि फिल्मों में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन वह हमेशा एक्टिंग के प्रति समर्पित रहीं।

हिना खान ने यह साबित कर दिया कि कोई भी मुश्किल चाहें जितनी भी बड़ी क्यों न हो, अगर हौसला मजबूत हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी हिना का अपने करियर और सपनों के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!