April 30, 2026

इंग्लैंड की धरती पर उतरने से पहले बड़ा एलान! इंडिया ए टीम के स्क्वॉड का होगा ऐलान, कई नए चेहरों को मिल सकता है मौका

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक और बड़ी घोषणा की तैयारी हो रही है। जून 2025 में भारत की सीनियर टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, लेकिन उससे पहले एक अहम पड़ाव के रूप में इंडिया ए टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो चार दिवसीय मुकाबले खेलेगी, और इन मैचों के लिए स्क्वॉड की घोषणा जल्द की जाने वाली है।

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, इंडिया ए टीम को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहला मुकाबला 30 मई से 2 जून तक और दूसरा मुकाबला 6 जून से 9 जून तक खेलना है। इसके अलावा एक प्रैक्टिस मैच सीनियर टीम इंडिया के खिलाफ भी प्रस्तावित है, जो इस दौरे को और ज्यादा अहम बनाता है।

बीते 6 मई को मुंबई स्थित बीसीसीआई हेडक्वार्टर में चयनकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, जो रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा से ठीक एक दिन पहले हुई थी। इस बैठक में इंडिया ए स्क्वॉड के अधिकांश खिलाड़ियों के नाम तय कर लिए गए हैं और पूरी संभावना है कि 13 मई को इस स्क्वॉड की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

इस टीम में कई अनुभवी और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है। करुण नायर जैसे अनुभवी खिलाड़ी की वापसी हो सकती है, वहीं अभिमन्यु ईश्वरन को टीम की कप्तानी सौंपे जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

इंडिया ए का यह दौरा न केवल युवा खिलाड़ियों को विदेशी हालात में खुद को साबित करने का मौका देगा, बल्कि सीनियर टीम की बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने की दिशा में भी अहम कदम साबित होगा। अब सबकी निगाहें 13 मई पर टिकी हैं, जब बीसीसीआई इस महत्वपूर्ण स्क्वॉड का एलान करेगी और तय होगा कि इंग्लैंड की चुनौती से कौन-कौन खिलाड़ी लेंगे लोहा।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!