पेट की चर्बी भी होती है कई तरह की! जानिए आपकी बैली फैट कौन सी है और उसे कैसे कम करें

हर किसी को परेशान करती है निकली हुई तोंद, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट की चर्बी एक जैसी नहीं होती? वेट लॉस कोच अनुशी जैन के मुताबिक बैली फैट के कई प्रकार होते हैं और हर एक को कम करने का तरीका अलग होता है—

1. स्ट्रेस टमी: तनाव से बढ़ता है कॉर्टिसोल, जिससे पेट निकलता है। हल– एल-थेनाइन ग्रीन टी पिएं।

2. पीसीओएस टमी: हाई इंसुलिन लेवल से चर्बी बढ़ती है। हल– दालचीनी की चाय पिएं।

3. थायरॉइड टमी: थायरॉइड लो होने पर मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। हल– धनिया बीज की चाय पिएं।

4. मेनोपॉज टमी: एस्ट्रोजन की कमी से पेट बढ़ता है। हल– पुदीने की चाय पिएं।

5. ब्लोटिंग टमी: गैस या हार्मोन असंतुलन से पेट फूला लगता है। हल– पुदीने की चाय असरदार।

6. शराब टमी: लिवर डिटॉक्स न होने से पेट निकलता है। हल– लौकी का जूस पिएं।

 

पहले जानें आपकी चर्बी किस कारण से है, फिर अपनाएं सही तरीका – तभी मिलेगा असरदार रिजल्ट।

Share this content:

About The Author

You may have missed