पहलगाम हमले के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ा फैसला, मेकर्स ने टाला टीज़र रिलीज
रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। नीतेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस मेगा प्रोजेक्ट की पहली झलक का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि WAVES 2025 इवेंट में फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा, लेकिन अब इस प्लान को बदल दिया गया है। हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद मेकर्स ने एक बड़ा निर्णय लिया है।
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इस संबंध में टीम के बाकी सदस्यों से विचार-विमर्श कर फैसला लिया है कि फिल्म का टीजर फिलहाल पोस्टपोन किया जाएगा और इसे WAVES 2025 में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। इस फैसले को पूरी टीम का समर्थन प्राप्त है। माना जा रहा है कि मेकर्स इस समय संवेदनशील माहौल को ध्यान में रखते हुए भावनात्मक संतुलन बनाए रखना चाहते हैं।
फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है और मेकर्स इस प्रोजेक्ट को बेहद संजीदगी और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।
Share this content:
