GT vs SRH: शुभमन गिल के ‘मजाकिया लात’ वाले वीडियो ने मचाया बवाल, जानिए पूरी सच्चाई
आईपीएल 2025 के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराकर जोरदार जीत दर्ज की, लेकिन मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गिल, हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को लात मारते हुए नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।
यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब मैच के दौरान टाइमआउट ब्रेक था और अभिषेक शर्मा मैदान पर बैठकर पानी पी रहे थे। तभी शुभमन गिल उनके पास आते हैं और उन्हें हल्के से लात मारते हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि गिल के चेहरे पर मुस्कुराहट है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सब मजाक के तौर पर हुआ।
इससे पहले भी गिल का एक और वीडियो सामने आया था जिसमें वह अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आए और अंपायर से बहस करते दिखे। बताया गया कि इसी दौरान अभिषेक शर्मा ने उन्हें शांत करने की कोशिश की थी। फैंस का मानना है कि गिल और अभिषेक अच्छे दोस्त हैं और लात मारने की यह हरकत एक हल्का-फुल्का मजाक मात्र थी। हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Share this content:
