April 25, 2026

हम सभी को तोड़ देती है… साउथ की फिल्मों को बॉलीवुड से बेहतर कहने पर करण जौहर ने उठाई आवाज

साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड के बीच अक्सर ही एक बहस चलती रहती है, जिसमें यह सवाल उठता है कि कौन सी इंडस्ट्री बेहतर है। हालांकि, इस बारे में अब फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी बात रखी है। हाल ही में, उन्होंने कहा कि इस तरह की बहस दोनों इंडस्ट्रीज को आपस में बांट देती है और यह ठीक नहीं है।

वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 1 मई से मुंबई में शुरू हुआ, और इस इवेंट में फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस इवेंट के दूसरे दिन, करीना कपूर खान, विजय देवरकोंडा और करण जौहर भी मौजूद थे। इस सेशन का संचालन करण जौहर ने किया था, जहां उन्होंने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच लंबे समय से चल रही बहस पर बात की।

करण जौहर ने कहा कि अक्सर साउथ की फिल्मों की तुलना बॉलीवुड की फिल्मों से की जाती है और कुछ लोग साउथ इंडस्ट्री को बॉलीवुड से बेहतर मानते हैं। करण ने इस बारे में कहा कि ऐसी बहसें दोनों इंडस्ट्रीज के लोगों को अलग कर देती हैं। उन्होंने विजय देवरकोंडा की तरफ इशारा करते हुए कहा, “मुझे विश्वास है कि विजय, आप एक ऐसे सिनेमा से आते हैं जो वास्तव में राजसी है, और यह निश्चित रूप से एक अलग बहस है।”

करण ने आगे कहा, “क्या दक्षिण सिनेमा हिंदी सिनेमा से बेहतर है, मुझे लगता है कि यह हमें आपस में बांटता है।” उन्होंने यह भी कहा कि हमें यह समझना चाहिए कि हम सभी भारतीय सिनेमा हैं, न कि उत्तर भारतीय या दक्षिण भारतीय। करण ने इंडियन मीडिया से यह रिक्वेस्ट भी की कि जब आप इस तरह के सवाल उठाते हैं, तो आप असल में हमें आपस में बांट रहे होते हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!