April 26, 2026

मुंबई की जीत पर अंपायरिंग विवाद का साया, रोहित शर्मा के DRS फैसले पर उठे सवाल

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में जहां एक तरफ मुंबई ने 100 रनों की बड़ी जीत दर्ज की, वहीं दूसरी ओर अंपायरिंग को लेकर विवाद ने मुकाबले की चर्चा को और तेज़ कर दिया। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इस जीत के बीच सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरीं रोहित शर्मा के एक फैसले ने, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

मैच के दौरान जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उन्हें एक एलबीडब्ल्यू अपील पर मैदानी अंपायर ने आउट दे दिया। इसके बाद रोहित ने डीआरएस लेने का इशारा किया, लेकिन विवाद इस बात को लेकर हुआ कि क्या उन्होंने 15 सेकेंड की तय समयसीमा के बाद DRS लिया था। नियमों के अनुसार बल्लेबाज को डीआरएस के लिए 15 सेकेंड के भीतर निर्णय लेना होता है, लेकिन कई फैंस का मानना है कि रोहित ने निर्धारित समय के बाद इशारा किया था। हालांकि अंपायर ने उनका रिव्यू स्वीकार कर लिया, जिससे कई दर्शकों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने इसे अंपायरिंग की चूक बताया।

इस मैच में रोहित शर्मा ने 36 गेंदों में 53 रनों की उपयोगी पारी खेली, लेकिन उनका यह डीआरएस विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!