April 28, 2026

IPL में 24 साल के युवा खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बन गया इस लिस्ट में नंबर-1 प्लेयर

आईपीएल 2025 के सीजन में पंजाब किंग्स के 24 साल के युवा खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह ने इतिहास रचते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। सीएसके के खिलाफ खेलते हुए प्रभसिमरन ने 36 गेंदों पर 54 रन बनाकर अपनी टीम को 191 रनों के टारगेट के पास पहुंचाया। उनकी इस शानदार पारी ने न केवल पंजाब किंग्स को मैच में जीत दिलाई, बल्कि उन्हें आईपीएल इतिहास में एक नया मुकाम भी हासिल कराया।

प्रभसिमरन सिंह इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 10 मैचों में 34.60 की औसत से कुल 346 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतकीय पारी भी शामिल हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद, प्रभसिमरन अब आईपीएल के इतिहास में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अब तक उन्होंने 44 पारियों में 25.05 के औसत से कुल 1102 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी शामिल है।

इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने मनन वोहरा को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम पहले आईपीएल में अनकैप्ड प्लेयर के रूप में सबसे ज्यादा 1083 रन बनाने का रिकॉर्ड था। प्रभसिमरन सिंह के साथ इस लिस्ट में राहुल तेवतिया और आयुष बडोनी का नाम भी शामिल है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!