सनी देओल की ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंची
सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं और अब भी इसके कलेक्शन में खासकर वीकेंड्स पर जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म के कलेक्शन का ट्रेंड बताता है कि वीकडेज में भले ही इसकी कमाई में गिरावट आती है, लेकिन जैसे ही शनिवार और रविवार आते हैं, दर्शक एक बार फिर थिएटर का रुख करते हैं और फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। यह सिलसिला रिलीज के पहले हफ्ते से अब तक लगातार जारी है। 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘जाट’ ने पहले ही दिन से अच्छी ओपनिंग ली थी और इसके बाद लगातार बढ़िया प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म ने अपने दम पर मजबूत पकड़ बनाई है और अब धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब की ओर कदम बढ़ा रही है, जो कि इस साल के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।
कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो तरण आदर्श के अनुसार, ‘जाट’ ने अपने पहले हफ्ते में 62.24 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की थी। चूंकि फिल्म को शुक्रवार के बजाय गुरुवार को रिलीज किया गया था, इसलिए पहले हफ्ते का गणना आठ दिनों का किया गया। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने 19.51 करोड़ रुपये की कमाई कर अपनी मजबूती बरकरार रखी। इस तरह से 15 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपये हो चुका था। अब ताजा अपडेट के मुताबिक, सैक्निल्क ने जानकारी दी है कि 16वें दिन फिल्म ने 0.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 17वें दिन यानी आज सुबह 10:35 बजे तक 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज कर लिया गया है। इस हिसाब से ‘जाट’ का कुल नेट कलेक्शन 83.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो अपने आप में शानदार आंकड़ा है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले कुछ दिनों में फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
फिल्म के कलेक्शन के ट्रेंड को और गहराई से देखें तो साफ नजर आता है कि वीकेंड्स के दौरान फिल्म का प्रदर्शन खासा बेहतर होता है। उदाहरण के तौर पर, पहले शुक्रवार को फिल्म ने 7 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 9.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया और रविवार को तो 14 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी, जो फिल्म के लिए एक बड़ा पॉजिटिव सिग्नल था। हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा। केसरी 2 जैसी बड़ी फिल्म की रिलीज की वजह से दूसरे शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 4 करोड़ रुपये तक सिमट गया, और शनिवार को यह आंकड़ा हल्की गिरावट के साथ 3.5 करोड़ रुपये रहा। फिर भी, फिल्म ने रविवार को एक बार फिर वापसी की और 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया। यही पैटर्न आज और कल के शुरुआती आंकड़ों में भी देखने को मिल रहा है, जिससे उम्मीद बंधती है कि यदि फिल्म एक और हफ्ते सिनेमाघरों में मजबूती से टिके रहती है, तो यह ‘छावा’, ‘स्काई फोर्स’ और ‘सिकंदर’ के बाद साल 2025 की चौथी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन सकती है।
फिल्म ‘जाट’ की बात करें तो इसमें सनी देओल को उनके ट्रेडमार्क एक्शन अवतार में पेश किया गया है। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है, जो साउथ सिनेमा में एक्शन फिल्मों के लिए खास पहचान रखते हैं। गोपीचंद ने सनी देओल को वही ज़ोरदार एक्शन देते हुए दिखाया है, जिसके लिए उन्हें दशकों से दर्शक प्यार करते आए हैं। फिल्म की कहानी में भी सनी के किरदार के इर्द-गिर्द ही जबरदस्त ड्रामा और थ्रिल बुना गया है। रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह जैसे दमदार कलाकारों ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है, जो कहानी में टक्कर को और भी रोमांचक बनाते हैं। इसके अलावा फिल्म में सैयामी खेर, जगपति बाबू, रेजिना कैसेंड्रा और राम्या कृष्णन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म को और भी मजबूती दी है। ‘जाट’ का बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया गया है, और इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म का 100 करोड़ क्लब में प्रवेश करना इसके प्रोड्यूसर्स और टीम के लिए एक बड़ी राहत और उपलब्धि साबित हो सकती है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए कहा जा सकता है कि अगर दर्शकों का प्यार ऐसे ही बना रहा तो बहुत जल्द सनी देओल की ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच सकती है।
Share this content:
