April 18, 2026

‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट में बदलाव, अब इस दिन आ सकती है भंसाली की बिग बजट फिल्म

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल स्टारर इस फिल्म की शूटिंग में देरी के चलते अब यह फिल्म ईद 2026 पर रिलीज नहीं होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग शेड्यूल में लगभग तीन महीने की देरी हुई है, जिसकी वजह से अब मेकर्स इसे 15 अगस्त 2026 यानी स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले फिल्म को मार्च-अप्रैल के ईद स्लॉट में लाने की बात हो रही थी।

‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है क्योंकि इसमें पहली बार रणबीर और आलिया को संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म में साथ देखा जाएगा, और विकी कौशल का भी इसमें एक अहम किरदार होगा। भंसाली अपने भव्य सेट्स और दमदार कहानी के लिए जाने जाते हैं और यह फिल्म भी उसी ग्रैंड स्केल पर बनाई जा रही है।

शूटिंग में हुई देरी की वजह बजट क्लीयरेंस से जुड़ी बताई गई है, जिसके चलते मेकर्स को प्रोडक्शन शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा। भंसाली फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट और लोकेशन प्लानिंग को फाइनल टच देने में जुटे हुए हैं ताकि बाकी प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस 2026 को दर्शकों के सामने आ पाएगी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!