April 19, 2026

केएल राहुल के वनडे डेब्यू का रिकॉर्ड आज भी कायम, टूटना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। 18 अप्रैल 1992 को बैंगलोर, कर्नाटक में जन्मे राहुल ने बचपन से ही क्रिकेट को अपना सपना बना लिया था। साल 2010 में उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली और उसी साल उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। खासतौर पर 2013-14 के रणजी सीजन में उन्होंने 1033 रन बनाकर सभी का ध्यान खींचा, जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल थे। इस प्रदर्शन के बाद वह आईपीएल में पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और फिर सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने।

साल 2016 में केएल राहुल को भारतीय वनडे टीम में जगह मिली और उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला। इस मुकाबले में राहुल ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद शतक जड़ा। उन्होंने 115 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा। यह प्रदर्शन इसलिए ऐतिहासिक था क्योंकि राहुल भारत के पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने वनडे डेब्यू पर शतक लगाया। भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक कोई भी अन्य बल्लेबाज़ यह कारनामा नहीं कर पाया है।

राहुल का यह रिकॉर्ड अब तक बरकरार है और इसे तोड़ना लगभग असंभव माना जा रहा है। अगर भविष्य में कोई और भारतीय खिलाड़ी डेब्यू पर शतक लगाता भी है, तो वह सिर्फ इस रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएगा, लेकिन राहुल का नाम बतौर पहले खिलाड़ी के रूप में इतिहास में दर्ज रहेगा। वनडे क्रिकेट में डेब्यू पर इस तरह का प्रभाव छोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं और यही बात केएल राहुल को खास बनाती है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!