5 सुपरहिट फिल्में, 3400 करोड़ की कमाई! शाहरुख खान की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था कोहराम
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने 33 साल लंबे करियर में दर्जनों हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी रहीं, जिन्होंने सिर्फ दर्शकों का दिल ही नहीं जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस पर हिस्ट्री भी रच दी। 2023 शाहरुख के करियर का सबसे सुनहरा साल रहा, जब उनकी दो फिल्में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुईं। आइए नजर डालते हैं किंग खान की अब तक की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर, जिनकी कुल कमाई करीब 3400 करोड़ रुपये है।
1. जवान (2023) – 1150 करोड़ रुपये
शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है ‘जवान’, जिसे 7 सितंबर 2023 को रिलीज किया गया था। साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1150 करोड़ रुपये का कारोबार किया। एक्शन, इमोशन और डबल रोल वाले इस दमदार पैकेज को दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया और फिल्म ने ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का टैग हासिल किया।
2. पठान (2023) – 1050 करोड़ रुपये
‘पठान’ ने 2023 की शुरुआत में ही बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी। 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम किरदारों में नजर आए थे। यशराज की स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1050 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। ‘पठान’ भी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही।
3. डंकी (2023) – 454 करोड़ रुपये
तीसरे नंबर पर है शाहरुख और राजकुमार हिरानी की बहुचर्चित फिल्म ‘डंकी’, जो 21 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। इमोशनल कॉमेडी और सामाजिक संदेश से भरपूर इस फिल्म ने दर्शकों को खूब पसंद आई और वर्ल्डवाइड 454 करोड़ रुपये की कमाई की। हिरानी और शाहरुख की यह पहली फिल्म थी, और दोनों की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर कमाल कर दिखाया।
4. चेन्नई एक्सप्रेस (2013) – 422 करोड़ रुपये
‘डोंट अंडरएस्टिमेट द पावर ऑफ ए कॉमन मैन’—ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबां पर है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ एक परफेक्ट एंटरटेनर थी। इसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 422 करोड़ रुपये की कमाई की और उस समय रिकॉर्ड ब्रेकर साबित हुई थी।
5. हैप्पी न्यू ईयर (2014) – 397 करोड़ रुपये
फराह खान के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी और विवान शाह जैसे कई सितारे थे। यह फिल्म 24 अक्टूबर 2014 को रिलीज हुई थी और इसने 397 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई करते हुए शाहरुख की टॉप-5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली।
शाहरुख की बादशाहत कायम…
इन पांच फिल्मों की कुल वर्ल्डवाइड कमाई लगभग 3400 करोड़ रुपये है, जो यह साबित करती है कि शाहरुख खान न सिर्फ एक बड़े स्टार हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर गैरेटेड हिट मशीन भी हैं। 2023 में उनके शानदार कमबैक ने साबित कर दिया कि ‘किंग इज़ बैक’ और ये बादशाहत आने वाले सालों में और भी मजबूत होने वाली है।
Share this content:
