April 20, 2026

सड़क हादसे में 90 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, बारात से लौटते वक्त हुआ हादसा!

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 90 वर्षीय बुजुर्ग करण सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके दामाद और रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बारात से लौट रही उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

कैसे हुआ हादसा?

मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित न्यू पोस्ट ऑफिस निवासी गौरव ने बताया कि वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बुधवार रात उनकी बारात गाजियाबाद गई थी और गुरुवार सुबह वे अपने घर लौट रहे थे। परिवार के लोग अलग-अलग कारों में सफर कर रहे थे।

इसी दौरान जब करण सिंह, उनके दामाद मदन पाल और जीजा पवन कुमार सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दामाद और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिवार में मातम, पुलिस ने शुरू की जांच

घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद करण सिंह के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!