मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: ईद मिलन से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटी समेत चार की मौत!
यूपी के मुजफ्फरनगर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब बरला-बसेड़ा मार्ग पर एक स्विफ्ट कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। इस भयानक टक्कर में मेरठ निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा?
मेरठ के कमालपुर गांव निवासी जुनैद अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ ईद मिलन के लिए सहारनपुर के गोपाली गांव गए थे। रात में लौटते समय, जब उनकी कार मुजफ्फरनगर के तलहैड़ा चौराहे पर पहुंची, तभी यह भयानक दुर्घटना हो गई।
हादसे में कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार –
39 वर्षीय खुशनुमा (पत्नी जुनैद)
15 वर्षीय बेटी साजिदा
डेढ़ वर्षीय नाती तूबा
तीन वर्षीय मीरहा (बेटी बिलाल) की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों की हालत गंभीर, ट्रैक्टर चालक फरार
हादसे में जुनैद (42), शादाब, जाहिद और अरहान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
ईद की खुशियां मातम में बदली, परिवार में कोहराम
इस दुखद हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही मुजफ्फरनगर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।
बेटा-बेटी को नाना-नानी के साथ भेजा, दोनों की गई जान!
गौरतलब है कि जुनैद कुछ समय पहले ही सऊदी अरब से वापस लौटा था। हादसे से कुछ देर पहले ही उसने अपने बेटे-बेटी तूबा और मीरहा को नाना-नानी के साथ कार में बिठाया था, जबकि उनकी बड़ी बेटी निगारिश और दामाद बाइक से लौट रहे थे। लेकिन इस भयावह हादसे में मासूम बच्चों की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
Share this content:
