अजय देवगन की ‘रेड 2’ में होगा अब तक का सबसे बड़ा दांव, सामने आएगा नया दुश्मन!
Lबॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस एक बार फिर उन्हें ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में देखने के लिए उत्साहित हैं। मेकर्स ने पहले ही फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी थी, लेकिन अब टीजर रिलीज कर दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
इस बार सबसे बड़ी रेड की तैयारी!
टीजर में अजय देवगन का किरदार अब तक की सबसे बड़ी रेड की तैयारी करता नजर आ रहा है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा –
“74 रेड, 4200 करोड़, इस बार बाजी होगी सबसे बड़ी।”
टीजर की शुरुआत में अजय के किरदार की अब तक की 74 ट्रांसफर और 74 रेड की जानकारी दिखाई जाती है, जिसके बाद उनकी दमदार एंट्री होती है।
इस बार नया विलेन – दादा भाई!
पहली फिल्म में जबरदस्त अंदाज में नजर आए सौरभ शुक्ला इस बार भी अपने पुराने अंदाज में दिखाई देंगे, लेकिन इस बार कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट है। रितेश देशमुख को भी फिल्म में कास्ट किया गया है, जो ‘दादा भाई’ नाम के एक नेता का किरदार निभा रहे हैं।
टीजर में अजय और रितेश के बीच तगड़ा क्लैश देखने को मिलता है। एक सीन में रितेश, अजय से फोन पर कहते हैं –
“ये पांडव कब से चक्रव्यूह रचने लगे?”
जिस पर अजय जवाब देते हैं –
“मैंने कब कहा कि मैं पांडव हूं, मैं तो पूरी महाभारत हूं।”
75वीं रेड दादा भाई के घर!
इस बार अमय पटनायक की 75वीं रेड दादा भाई के घर पड़ने वाली है। टीजर में दिखाया गया है कि यह लड़ाई सिर्फ पैसों की नहीं, बल्कि सत्ता और नैतिकता की भी है। वहीं, फिल्म में वाणी कपूर की भी एक छोटी-सी झलक दिखाई गई है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका किरदार भी कहानी में अहम भूमिका निभाने वाला है।
कब रिलीज होगी ‘रेड 2’?
फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच की भिड़ंत देखने लायक होगी। दोनों कलाकार अपने किरदारों में दमदार नजर आ रहे हैं। ‘रेड 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब देखना यह होगा कि क्या अमय पटनायक इस बार भी अपने मिशन में कामयाब होंगे या दादा भाई उनके लिए सबसे
बड़ी चुनौती साबित होंगे?
Share this content:
