April 21, 2026

72 घंटे में पलटा फैसला! मायावती ने भाई आनंद कुमार को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया

बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती इन दिनों लगातार बड़े फैसले ले रही हैं। पहले उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर किया, और अब उनके भाई आनंद कुमार पर भी गाज गिरा दी है। मायावती ने उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया है, हालांकि वह पार्टी के उपाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। उनके स्थान पर सहारनपुर के रणधीर बेनीवाल को यह जिम्मेदारी दी गई है।

 

X पर मायावती ने दी सफाई

 

मायावती ने इस फैसले की जानकारी X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने लिखा कि आनंद कुमार ने खुद पार्टी और मूवमेंट के हित में एक ही पद पर काम करने की इच्छा जताई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब वह केवल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में पार्टी के कार्यों को देखेंगे।

 

भतीजे के बाद भाई पर कार्रवाई!

 

इससे पहले मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से मुक्त करते हुए पार्टी से बाहर कर दिया था। मायावती के इन फैसलों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है।

 

72 घंटे में बड़ा यू-टर्न!

 

दिलचस्प बात यह है कि महज 72 घंटे पहले ही मायावती ने आनंद कुमार को नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया था और उन्हें पार्टी के लिए अहम बताया था। अब इतने कम समय में फैसला पलटने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बदलाव के पीछे की असली वजह क्या है? क्या बसपा में बड़े बदलाव के संकेत हैं? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में साफ

हो सकते हैं।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!