सहारनपुर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा, 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, लाखों की ठगी का शक
सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों का गैंग भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में फंसाकर उनके बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लैपटॉप, 18 मोबाइल, 13 एटीएम कार्ड, 19 मोबाइल सिम, बैंक पासबुक, चेकबुक और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में अरुण तिवारी, वरदान सागर, कपिल चौधरी, शशांक गर्ग, आशीष, विवेक और गौरव शामिल हैं, जो सहारनपुर के ही निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, ये ठग लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए लालच देकर उनके बैंक खातों की जानकारी हासिल करते थे और फिर उन खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे। इसके बाद वे उन पैसों को अपने लिए निकाल लेते थे और खाते के मालिक को थोड़ी सी राशि दे देते थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन ठगों ने कितने लोगों को निशाना बनाया है और उनके गैंग में और कौन लोग शामिल हैं। एसपी विवेक तिवारी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ की जाएगी और इस गिरोह का पूरा भंडाफोड़ किया जाए
गा।
Share this content:
