कटिहार: बिहार के कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र में एक भीषण नाव दुर्घटना सामने आई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग अब भी लापता हैं। यह हादसा गदाई दियारा में हुआ, जब नाव में सवार 17 लोग नदी पार कर रहे थे। हादसे के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है, जबकि बचाव कार्य में देरी से लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।

 

सूत्रों के अनुसार, रविवार की सुबह लोग एक छोटे डेंगी नाव में सवार होकर किसी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे थे। अचानक नाव में लगे चाईनीज मोटर का फेल होना और अधिक लोड के कारण नाव अनियंत्रित हो गई और पलट गई। स्थानीय लोग आनन-फानन में बचाव कार्य में जुटे, लेकिन इस दौरान तीन लोगों के शव बरामद हो चुके हैं और चार अन्य को किसी तरह नदी से बाहर निकाला गया है। प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है, लेकिन एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम अब तक नहीं पहुंच पाई है, जिसके कारण बचाव कार्य में गति नहीं आ पाई है।

 

इस घटना के बाद, मृतकों के परिजनों में गहरा शोक है, और उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इस हादसे की जांच कर रहे हैं, लेकिन लापता लोगों की तलाश अभी जारी

है।

 

Share this content:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!