May 1, 2026

दुनिया में बीमारियों से बढ़ती मौतों का कहर: जानें, कौन सी बीमारियां ले रही हैं सबसे ज्यादा जानें!

पूरी दुनिया में बीमारियों से होने वाली मौतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, और यह एक चिंता का विषय बन गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के मुताबिक, बीमारियों, पर्यावरणीय कारणों और जीवनशैली में बदलाव के चलते मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है। हृदय रोग, कैंसर, सांस की बीमारियां और अन्य गंभीर बीमारियां, जैसे कि कोविड-19, दुनिया भर में सबसे ज्यादा मौतों का कारण बन रही हैं। इन बीमारियों के चलते लाखों लोग अपनी जान गवां रहे हैं, और यह संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

HIV, एड्स और धूम्रपान: सबसे बड़े कारण

साल 2025 के पहले दो महीनों में ही बीमारियों से होने वाली मौतों की संख्या 84 लाख के पार जा चुकी है। इनमें से प्रमुख कारण HIV और एड्स हैं, जिनसे इस साल 2 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा, धूम्रपान भी मौतों का एक बड़ा कारण बन रहा है, और साल के शुरुआत में ही लगभग 7 लाख लोग इस कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

कैंसर और संचारी रोगों से मौतों का आंकड़ा

कैंसर से होने वाली मौतें भी लगातार बढ़ रही हैं। इस साल अब तक कैंसर से लगभग 11 लाख लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा, संचार रोग (Communicable Diseases) से भी बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं, जिनकी संख्या 17 लाख के आसपास पहुंच चुकी है।

अबॉर्शन और अन्य कारणों से मौतें

अबॉर्शन एक और संवेदनशील मुद्दा है, जिसके कारण अब तक 61 लाख मौतें हो चुकी हैं। हालांकि, अबॉर्शन को मौतों के कुल आंकड़ों में शामिल नहीं किया जाता है, फिर भी यह एक महत्वपूर्ण आंकड़ा है, और इसे लेकर कई देशों में बहस जारी रहती है। अमेरिका जैसे देशों में चुनावी मुद्दा बन चुका है।

अन्य बीमारियों से होने वाली मौतें

इसके अलावा कई और बीमारियों के कारण मौतें हो रही हैं। जिनमें से कुछ प्रमुख हैं:

  • सीजनल फ्लू से 70 हजार मौतें
  • बर्थ के दौरान मरने वाली मां – 42 हजार मौतें
  • शराब के कारण होने वाली मौतें – लगभग 3 लाख
  • सुसाइड से – 1,45,000 से ज्यादा मौतें

इन सभी आंकड़ों से यह साफ जाहिर होता है कि दुनिया भर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों से मौतों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर गहराई से ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि लोगों की जान बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

यह आंकड़े केवल एक गंभीर संकेत हैं कि हमें अपने जीवनशैली को बदलने की जरूरत है और स्वास्थ्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझना होगा।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!