April 17, 2026

यूपी में मौसम का बड़ा उलटफेर: धूल भरी आंधी, ओले और बारिश ने बढ़ाई चिंता, अगले कुछ दिन और असर बरकरार

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रात से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। कहीं धूल भरी आंधी चली तो कहीं भारी बारिश और ओले गिरे। बहराइच में तो बड़े आकार के ओले गिरने की खबर है, जिससे स्थानीय लोग सकते में आ गए।

45 से ज्यादा जिलों में बारिश के आसार

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और पछुआ हवाओं में टकराव होगा, जिससे प्रदेश के पूर्वी और तराई क्षेत्र के 45 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

लखनऊ में सुबह अंधेरा, कई जिलों में बिजली गुल

गुरुवार सुबह राजधानी लखनऊ में अचानक मौसम ने करवट ली और करीब 8 बजे शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छा गया। बारिश और आंधी के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। राजधानी के अलावा प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, बलिया, बस्ती, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली समेत करीब 50 जिलों में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की गतिविधियां देखी गईं।

तापमान में गिरावट लेकिन उमस से राहत नहीं

बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। आगरा, झांसी, प्रयागराज, हमीरपुर और मुजफ्फरनगर जैसे इलाकों में भीषण गर्मी महसूस की गई। हालांकि, बारिश और हवाओं के कारण गुरुवार को दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, पुरवाई हवाओं के कारण उमस

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!