May 1, 2026

विराट कोहली के रिटायरमेंट पर उठी अटकलें, IPL फैंस में बढ़ी बेचैनी

भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर और IPL भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लग रही हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट अपनी दमदार बल्लेबाजी से फैंस का मनोरंजन करेंगे. हालांकि, इस सीरीज के बाद क्या कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगे, यह सवाल अभी भी अनसुलझा है. वहीं, उनके IPL भविष्य को लेकर भी खबरें तेजी से सामने आ रही हैं, जिसने RCB और कोहली के फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

IPL 2026 से पहले विराट कोहली ने अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू करने से इनकार कर दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह निर्णय एक बड़ी कंपनी के साथ जुड़े कॉन्ट्रेक्ट को रिन्यू करने से इंकार करने के रूप में सामने आया है. यूट्यूबर रोहित जुगलान ने अपने वीडियो में दावा किया कि कोहली का यह कॉन्ट्रेक्ट IPL से सीधे नहीं जुड़ा, लेकिन इसका RCB के साथ संबंध होने की वजह से फैंस और मीडिया में चर्चा तेज हो गई.

इस कदम के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि कोहली IPL से धीरे-धीरे अलग हो सकते हैं. माना जा रहा है कि जैसे ही वे ODI फॉर्मेट से संन्यास लेंगे, IPL करियर पर भी इसका असर पड़ सकता है. कोहली पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वे कभी RCB छोड़कर किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में नहीं जाएंगे. यानी या तो वे RCB के साथ खेलेंगे या IPL से पूरी तरह से अलग हो जाएंगे. इस फैसले ने RCB और कोहली के फैंस में बेचैनी बढ़ा दी है.

IPL का अगला सीजन मार्च 2026 में शुरू होने की संभावना है. इसके पहले प्लेयर रिटेंशन और रिलीज की डेडलाइन 15 नवंबर तक तय की जाएगी, जबकि मिनी ऑक्शन दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में आयोजित होने की संभावना है. ऐसे में फैंस को अगले कुछ महीनों तक विराट के IPL भविष्य पर स्पष्टता मिलने का इंतजार करना होगा.

फिलहाल, फैंस को राहत इस बात की है कि विराट कोहली जल्द ही टीम इंडिया की नीली जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी प्रदर्शन से फैंस को यह उम्मीद है कि कोहली की क्रिकेट से जुड़े फैसलों के बावजूद उनका जादू जारी रहेगा. विराट का अनुभव और बल्लेबाजी के तरीके युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे, चाहे उनका IPL भविष्य जैसा भी रहे.

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!