April 18, 2026

वाराणसी के बाद अब जौनपुर का गैंगरेप मामला…

वाराणसी के बाद अब जौनपुर, उत्तर प्रदेश में एक किशोरी के साथ क्रूर गैंगरेप की घटना सामने आई है। इस जघन्य अपराध को दो होटलों में अंजाम दिया गया, जहां नौ युवकों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। यह घटना शाहगंज क्षेत्र में हुई, जहां सोमवार देर रात रामलीला मैदान के पास प्रदर्शनी स्थल के पीछे किशोरी घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने तुरंत उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छह घंटे के भीतर ही पुलिस ने सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता 8 अप्रैल से अपने घर से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सुल्तानपुर के लमूहा थाने में दर्ज थी। सोमवार शाम वह रोडवेज बस स्टॉप पर पहुंची, जहां दो युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर होटल ले जाकर गैंगरेप किया। किशोरी ने पांच मुख्य आरोपियों और चार सहयोगियों के नाम बताए, साथ ही दो होटलों—एक प्रयागराज मार्ग और दूसरा अयोध्या मार्ग पर—का जिक्र किया। इस जानकारी के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र सिंह और एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्विलांस, क्राइम ब्रांच, स्वाट और स्थानीय पुलिस की पांच टीमें गठित कीं। सभी आरोपी एक खंडहरनुमा घर से गिरफ्तार किए गए। पांच मुख्य आरोपियों के डीएनए जांच के लिए स्पर्म सैंपल लिए गए हैं, ताकि दुष्कर्म की पुष्टि हो सके।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!