May 1, 2026

मेरठ में प्रेम प्रसंग की हत्या, छात्रा का धड़ पानी में, सिर कटा मिला

उत्तर प्रदेश के मेरठ के परतापुर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में 17 वर्षीय छात्रा आस्था की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह एक किसान ने रजवाहे के पानी में उसका धड़ तैरता देखा। जांच में पता चला कि छात्रा की हत्या उसके परिवार के ही सदस्यों ने प्रेम प्रसंग के कारण की थी।

पुलिस के अनुसार, आस्था अपने दोस्त से बात कर रही थी, लेकिन उसकी मां ने फोन छीन लिया। इस बात पर मां और बेटी के बीच विवाद हुआ और मां ने गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में मां ने अपने भाइयों को घटना की जानकारी दी। ममेरे भाई, दो मामा और मौसेरे भाई मिलकर छात्रा का सिर काटकर नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और ममेरे भाई की निशानदेही पर कटे हुए सिर की तलाश जारी है। हत्या का खुलासा छात्रा की जेब से मिले प्रेमी के मोबाइल नंबर की मदद से हुआ। पूरे इलाके में इस भयावह वारदात से डर का माहौल है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!