प्यार, सनक या हैवानियत? यूपी में रिश्तों का खौफनाक अंत, कोई कर रहा टुकड़े, कोई बना रहा मछलियों का चारा
उत्तर प्रदेश इन दिनों खून से सना हुआ है। रिश्तों की गर्माहट अब दरिंदगी में तब्दील हो गई है। प्यार के नाम पर शुरू हुए कई किस्से अब खौफ के अध्याय बन चुके हैं। कभी एक पत्नी अपने आशिक संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार देती है, तो कभी पति सनक में ऐसा कुछ कर गुजरता है कि इंसानियत भी कांप उठे। बलिया, श्रावस्ती, मेरठ — हर कोने से एक से बढ़कर एक रूह कंपा देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। सवाल यही है — क्या अब भरोसे का नाम भी किसी रिश्ते के लिए बचा है?
मेरठ की मुस्कान और साहिल की कहानी लोगों के जेहन से अभी निकली भी नहीं थी कि बलिया और श्रावस्ती में रिश्तों का और भयावह चेहरा देखने को मिला।
बलिया में माया नाम की 50 वर्षीय महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने मिलकर शव के 6 टुकड़े किए और सबूत मिटाने के लिए इन्हें नदी में बहा दिया। इस पूरी साजिश की कहानी सुनकर हर कोई स्तब्ध है — कैसे कोई पत्नी इतनी बेरहमी से अपने जीवनसाथी का अंत कर सकती है?
लेकिन ये सनक यहीं नहीं रुकी। श्रावस्ती से जो मामला सामने आया वो इससे भी कहीं अधिक खौफनाक और अमानवीय था। सैफुद्दीन नाम के शख्स ने अपनी पत्नी मुकीन उर्फ सबीना की हत्या की और फिर उसके शव को भी टुकड़ों में बांट दिया। उसने इतनी बेरहमी दिखाई कि कुछ टुकड़े मछलियों को खिला दिए ताकि सबूत पूरी तरह खत्म हो जाएं, जबकि बाकी हिस्सों को जलाने की कोशिश की गई।
इन घटनाओं की फेहरिस्त में मेरठ का वह मामला भी शामिल है जिसमें मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की नृशंस हत्या की थी और शव को सीमेंट के ड्रम में भरकर छिपा दिया गया था।
Share this content:
