UP: सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, पिता गंभीर घायल

यूपी के पीलीभीत जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक मां और उसकी सात महीने की बेटी की जान चली गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रविवार दोपहर को असम चौराहे पर हुआ, जब बाइक सवार परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। हादसे के बाद परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भदारा निवासी राममूर्ति अपनी पत्नी चांदनी वर्मा (24) और सात महीने की पुत्री सौम्या के साथ बाइक से न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव जोहना पुरी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर असम चौराहे के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में चांदनी और सौम्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राममूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। असम चौकी पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायल राममूर्ति को जिला अस्पताल भेजा गया। मां-बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, और परिजनों में कोहराम मच गया है।

Share this content:

About The Author

You may have missed