ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका: भारतवंशी जज ने चार देशों के अप्रवासियों की निर्वासन योजना पर रोक लगाने का संकेत दिया
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन को अप्रवासी नीति पर एक बड़ा झटका लग सकता है। भारतवंशी संघीय जज इंदिरा तलवानी ने संकेत दिया है कि वह क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के अप्रवासियों को अमेरिका से निर्वासित करने के फैसले पर रोक लगाने का आदेश जारी करेंगी। इन चार देशों से आए करीब पांच लाख लोग इस समय अमेरिका में अस्थायी तौर पर रह रहे हैं, जिनकी कानूनी अवधि इस महीने के अंत में समाप्त हो रही है।
क्या है मामला?
अमेरिकी सरकार का एक विशेष कानूनी कार्यक्रम इन चार देशों के नागरिकों को दो साल तक अमेरिका में कानूनी रूप से रहने और काम करने की अनुमति देता है। साथ ही, उन्हें अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन करने का भी अवसर मिलता है। हालांकि, ट्रंप प्रशासन का दावा है कि यह कार्यक्रम अब अपने उद्देश्य पूरे नहीं कर रहा है, और इसीलिए उन्होंने इसे 24 अप्रैल को समाप्त करने की घोषणा की है। इसके तहत, अमेरिका में रह रहे करीब पांच लाख अप्रवासियों को वापस उनके देशों में भेजा जाना है।
संघीय जज की सख्त टिप्पणी
इस मामले में सुनवाई के दौरान जज इंदिरा तलवानी ने कहा कि सरकार का यह फैसला कानून की गलत व्याख्या पर आधारित है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी कानूनी कार्यक्रम को समाप्त करने के लिए सरकार को तर्कसंगत और न्यायिक रूप से उचित आधार प्रस्तुत करना होगा।
पृष्ठभूमि में चल रही ट्रंप की सख्त अप्रवासी नीति

गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन शुरू से ही अमेरिका में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। न केवल निर्वासन की कार्यवाही तेज की गई है, बल्कि सीमा सुरक्षा को भी और अधिक मजबूत किया गया है, ताकि अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वालों को रोका जा सके।
यह मामला ट्रंप की अप्रवासी नीति के भविष्य के लिए एक अहम मोड़ साबित हो सकता है, खासकर जब इसे एक भारतीय मूल की जज की न्यायिक दृष्टि चुनौती दे रही है।

Share this content: