Stock Market Today: सेंसेक्स में जबरदस्त रिकवरी, 1200 अंकों की छलांग – निफ्टी में भी उछाल
शुक्रवार, 11 अप्रैल को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार ने दमदार रिकवरी दिखाई है। बीएसई सेंसेक्स 1,200 अंकों की उछाल के साथ 75,082 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं एनएसई निफ्टी 400 अंकों की तेजी के साथ 22,840 पर कारोबार करता दिखा।
इस तेजी के बावजूद, वैश्विक बाजारों का माहौल कमजोर बना हुआ है। अमेरिकी बाजारों में बीते दिन सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे। हालांकि, घरेलू निवेशकों में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना रहा।
टॉप गेनर्स और लूजर्स
बीएसई और एनएसई में Grwrhitech, Avantifeed, Edelweiss, Marksans और Netweb जैसे स्टॉक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में रहे। Grwrhitech में 10% की तेजी दर्ज की गई।
वहीं Muthootfin, Hybridfin, Gensol, Visasteel और MFML जैसे स्टॉक्स टॉप लूजर्स रहे।
गिफ्ट निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी दर्ज हुई – यह 467 अंक चढ़कर 22,967 पर ट्रेड कर रहा था
सेक्टोरल परफॉर्मेंस
शुक्रवार को मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई, जो 3.84% की तेजी के साथ सबसे आगे रहा। ऑटो, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर में भी 2% से अधिक की बढ़त देखी गई।
बाजार का पिछला ट्रेंड
गुरुवार, 10 अप्रैल को महावीर जयंती के अवसर पर बाजार बंद था। उससे एक दिन पहले, यानी 9 अप्रैल को भारी बिकवाली देखने को मिली थी। सेंसेक्स 379 अंक टूटकर 73,847 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 136 अंक गिरकर 22,399 पर आ गया था।
विश्लेषकों का मानना है कि यदि ग्लोबल संकेतों में सुधार आता है तो यह तेजी और अधिक समय तक बनी रह सकती है।
Share this content:
