सौरभ हत्याकांड: पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, हत्या की साजिश का हुआ खुलासा
मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में पुलिस ने सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में करीब 1000 पेजों में 34 गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं, जिन्होंने पुलिस को महत्वपूर्ण सबूत और बयान दिए हैं। गवाहों ने मुस्कान और साहिल को सौरभ की हत्या का दोषी ठहराया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने प्रेम संबंधों के कारण सौरभ को रुकावट मानते हुए उसकी हत्या की साजिश रची।
मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के ड्रम में सीमेंट से भरकर ठिकाने लगा दिया। इसके बाद दोनों शिमला, मनाली और कसौल घूमने गए थे, जहां दोनों पति-पत्नी के रूप में होटलों में ठहरे थे।
पुलिस ने तंत्र-मंत्र से जुड़े आरोपों को नकारते हुए स्पष्ट किया कि यह हत्या सिर्फ प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। पुलिस ने आरोप पत्र में बताया कि मुस्कान और साहिल की मुलाकात 2019 में हुई थी, और तब से ही उनके बीच प्रेम संबंध बन गए थे। सौरभ की हत्या के बाद 5 मार्च को दोनों ने हिमाचल प्रदेश में घूमने का प्लान बनाया और 17 मार्च को मेरठ लौटे।
इस मामले में सोमवार को दोनों आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की कोई आवश्यकता नहीं समझी गई और अब इस केस में चार्ज फ्रेम होने के बाद ट्रायल शुरू किया जाएगा।
Share this content:
