April 18, 2026

सैफ अली खान की हीरोइन फिर बनी मां, शेयर की बेबी की पहली झलक—जानिए कौन है ये सुपरस्टार एक्ट्रेस जो दो साल में दूसरी बार बनीं मां

बॉलीवुड की एक ग्लैमरस और टैलेंटेड एक्ट्रेस, जिन्होंने सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था, एक बार फिर मां बन गई हैं। उन्होंने न सिर्फ अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है, बल्कि उसकी पहली झलक भी फैन्स के साथ शेयर कर दी है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि इलियाना डिक्रूज हैं, जिन्होंने अपने करियर में अब तक 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

इलियाना ने 19 जून 2025 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया और अब 28 जून को उन्होंने इस नन्हे मेहमान की प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा—“मेरा दिल बहुत भर गया है।” इस पोस्ट के आते ही फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स का प्यार उमड़ पड़ा। आथिया शेट्टी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने उन्हें बधाइयां दीं।

इलियाना ने अपने दूसरे बेटे का नाम केनू राफे डोलान (Keanu Rafe Dolan) रखा है। खास बात ये है कि उन्होंने अपने पति माइकल डोलान से करीब दो साल पहले एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी और अपनी निजी जिंदगी को हमेशा कैमरों से दूर रखा है। इससे पहले भी, साल 2023 में उन्होंने अपने पहले बेटे को जन्म दिया था और अब दो साल के अंदर वह दूसरी बार मां बनी हैं।

इलियाना डिक्रूज ने साल 2006 में तेलुगु फिल्म ‘देवदासू’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और देखते ही देखते साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन गईं। साल 2012 में फिल्म ‘बर्फी’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसके बाद हैप्पी एंडिंग जैसी फिल्मों में सैफ अली खान के साथ उनकी केमिस्ट्री भी खूब चर्चा में रही।

आज इलियाना न सिर्फ एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक खुशहाल मां भी हैं। उनकी ये तस्वीरें और जिंदगी के नए पल एक बार फिर सोशल मीडिया पर उन्हें सुर्खियों में ले आए हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!