राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा शुक्रवार को जनपद बहराइच में ‘सामाजिक समरसता सहभोज’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त जातिवाद, ऊँच-नीच और भेदभाव की भावना को समाप्त कर सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करना रहा। आयोजन में समाज के सभी वर्गों, जातियों और पंथों के लोगों की व्यापक सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ पंक्ति में बैठकर भोजन ग्रहण किया। यह दृश्य सामाजिक समानता, भाईचारे और ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की भावना को साकार करता नजर आया। परिषद के पदाधिकारियों ने इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक मजबूत पहल बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हनुमत धाम के महंत श्री विष्णु देवाचार्य जी ने कहा कि सामाजिक समरसता भारतीय संस्कृति की आत्मा है और जब समाज भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होता है, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताते हुए परिषद के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर श्री महादेव बाबा जी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की रक्षा तभी संभव है जब समाज आंतरिक रूप से संगठित हो। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का मूल मंत्र होना चाहिए।
वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा पयागपुर श्री यादवेंद्र विक्रम सिंह जी ने कहा कि जो समाज आपस में बंटा होता है, उसे कोई भी बाहरी शक्ति आसानी से पराजित कर सकती है, लेकिन जो समाज समरसता के सूत्र में बंधा होता है, वह अजेय होता है। उन्होंने कहा कि बहराइच की इस पावन धरती पर ‘सामाजिक समरसता सहभोज’ के माध्यम से भेदभाव की दीवारों को गिराकर एक सशक्त भारत की नींव रखने का कार्य किया गया है।
राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सनातनी ने कहा कि परिषद निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से पिछड़ों, वंचितों और समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बहराइच से यह स्पष्ट संदेश गया है कि हम सब पहले हिन्दू हैं और भारत माता की संतान हैं।
कार्यक्रम में परिषद के अनेक राष्ट्रीय, प्रांतीय, मंडलीय, जिला और वार्ड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से
मुकेश सनातनी (राष्ट्रीय महासचिव), विवेक सनातनी (राष्ट्रीय युवा शक्ति रक्षा सह संयोजक), ज्योति कुमार सनातनी (प्रदेश उपाध्यक्ष), कुलदीप सनातनी (प्रदेश संयोजक), प्रवेश सनातनी (प्रदेश उपाध्यक्ष), भवानी प्रसाद सनातनी (प्रदेश विशेष संपर्क प्रमुख), हिमांशु सनातनी (जिला उपाध्यक्ष), अनिल सनातनी (जिला सह संयोजक), पूजा सनातनी (निजी सचिव), विजय सनातनी (अयोध्या मंडल अध्यक्ष), संदीप सनातनी (अयोध्या मंडल उपाध्यक्ष), शशि भूषण त्रिपाठी (अवध प्रान्त अध्यक्ष), लक्ष्मी नारायण सनातनी (नगर मंत्री), मगन बिहारी पाठक (अन्नदाता शक्ति रक्षा प्रमुख), साहिल गुप्ता (देवीपाटन मंडल मीडिया प्रभारी), श्रीमती संतोष सनातनी (जिला महाशक्ति रक्षा सह संयोजक), श्रीमती अर्चना सनातनी (जिला महाशक्ति रक्षा सत्संग सह संयोजक), श्रीमती शशि सनातनी (जिला महाशक्ति रक्षा सत्संग संयोजिका), श्रीमती मीना सनातनी (जिला मातृशक्ति सह संयोजिका), उमा शंकर सनातनी (जिला कार्याध्यक्ष), संतोष सनातनी (जिला उपाध्यक्ष), अजीत सनातनी (प्रखंड अध्यक्ष), अनंत राम सनातनी (वार्ड सत्संग प्रमुख), मनोज सनातनी (वार्ड अध्यक्ष), शरद सनातनी (नगर उपाध्यक्ष), चंडिका प्रसाद सनातनी (नगर उपाध्यक्ष), बृजेन्द्र सनातनी (आईटी संयोजक) और सत्य देव सनातनी (सत्संग प्रमुख) शामिल रहे।
सहभोज के उपरांत आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय महासचिव मुकेश सनातनी ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर हिन्दू समाज को जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता ही हमारे राष्ट्र की नींव है, जिसे हर परिस्थिति में मजबूत करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में परिषद की युवा इकाई और महिला मोर्चा की विशेष भूमिका रही। सभी पदाधिकारियों ने एक साथ बैठकर भोजन कर छुआछूत मुक्त, समरस और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का संदेश दिया।
Share this content:
