May 1, 2026

रेपो रेट में कटौती से सस्ते हुए होम लोन, जानिए किन बैंकों से मिलेगा सबसे कम ब्याज पर लोन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती का असर अब सीधे तौर पर ग्राहकों की जेब पर नजर आ रहा है। 7 जून को RBI ने 0.50% की कटौती की, जिससे रेपो रेट घटकर 5.5% रह गया है। फरवरी 2025 से अब तक कुल 1% की कटौती की जा चुकी है। इसका फायदा खासकर उन लोगों को मिल रहा है जो होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं। इससे लोन की मासिक किस्तें (EMI) कम हो गई हैं और अब घर खरीदना पहले से ज्यादा आसान और सस्ता हो गया है।

रेपो रेट में कमी के बाद कई प्रमुख बैंकों ने अपनी लेंडिंग दरों में बदलाव किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती करते हुए इसे 8.15% कर दिया है, जिससे होम लोन की ब्याज दर अब 8% से शुरू हो रही है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी RLLR को घटाकर 8.35% किया है और होम लोन की शुरुआती ब्याज दर अब 7.45% कर दी गई है।

बैंक ऑफ इंडिया ने भी ब्याज दर में 0.50% की कटौती कर RLLR को 8.35% कर दिया है, जिससे नए और पुराने दोनों तरह के लोनधारकों को EMI में राहत मिलेगी। वहीं यूको बैंक ने अपने MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, जो 10 जून से प्रभावी होगी।

सरकार और RBI की इस पहल से होम लोन लेने वालों के लिए यह समय बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। कम ब्याज दर और सस्ती EMI की सुविधा ने घर खरीदना पहले की तुलना में अधिक सुलभ बना दिया है, जिससे रियल एस्टेट सेक्टर को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!