साउथ सिनेमा के उभरते स्टार प्रदीप रंगनाथन की फिल्म ड्यूड की शुरुआत ने सभी को चौंका दिया था। बिना बड़े प्रमोशन के रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई की और शुरुआती दिनों में कांतारा 1 जैसी हिट फिल्म को भी पछाड़ दिया। लेकिन सिर्फ पांच दिन बाद ही फिल्म की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई और अब वीकेंड पर भी इसकी कमाई में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्यूड ने ओपनिंग डे पर 9.75 करोड़ रुपये कमाए थे और अगले तीन दिनों में लगातार 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। आठ दिनों में फिल्म ने भारत में 58.5 करोड़ रुपये और विदेशों में 23.4 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 92.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। हालांकि, नौवें दिन यानी शनिवार को फिल्म सिर्फ 3.15 करोड़ रुपये ही कमा पाई, जिससे कुल कलेक्शन लगभग 95.40 करोड़ रुपये पर रुक गया है।
फिल्म की कमाई में आई गिरावट के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं। एक तो ड्यूड के साथ ही कांतारा 1, थामा और एक दीवाने की दिवानियत जैसी फिल्मों का टकराव हुआ है, जिससे ऑडियंस बंट गई है। दूसरी ओर, छुट्टियों का सीजन खत्म होने के बाद थिएटर्स में दर्शकों की संख्या घट गई है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि रविवार को फिल्म में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रदीप रंगनाथन की ड्यूड 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं।
Share this content:
