June 9, 2026

अमेरिका में राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- सिस्टम में गड़बड़ है

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। उन्होंने बोस्टन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए भारत के चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने निष्पक्षता से समझौता किया है और देश की चुनावी प्रक्रिया में कुछ गड़बड़ है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां वयस्कों की संख्या से अधिक वोट डाले गए। उनके अनुसार, शाम 5:30 बजे तक जो आंकड़े चुनाव आयोग ने दिए थे, उसके बाद के दो घंटे में 65 लाख वोट कैसे पड़ गए, यह शारीरिक रूप से असंभव है। उन्होंने कहा कि एक वोटर को औसतन तीन मिनट लगते हैं, ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए पूरी रात लाइन लगी होनी चाहिए थी, जो नहीं हुई। राहुल ने यह भी कहा कि जब उनकी पार्टी ने इस पर वीडियोग्राफी की मांग की तो चुनाव आयोग ने न केवल इसे खारिज कर दिया, बल्कि संबंधित कानून को भी बदल दिया ताकि वे दोबारा ऐसा न मांग सकें।

राहुल गांधी अमेरिका यात्रा के दौरान कारोबारियों और प्रवासी भारतीयों से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी में एक व्याख्यान देने और छात्रों से बातचीत का कार्यक्रम भी तय किया है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के प्रमुख सैम पित्रोदा ने भी राहुल के स्वागत में कहा कि वह युवाओं, लोकतंत्र और बेहतर भविष्य की आवाज हैं और अमेरिका में उनसे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। राहुल गांधी आईओसी के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!