April 17, 2026

प्रियंका गांधी ने सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए रुकवाया काफिला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय वायनाड दौरे पर शनिवार रात केरल पहुंचीं। कोझिकोड एयरपोर्ट से कालपेट्टा की ओर जाते समय रास्ते में एक सड़क दुर्घटना को देखकर उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया। हादसे में घायल हुए लोगों की स्थिति जानने के लिए उन्होंने अपने काफिले में मौजूद एक डॉक्टर को मौके पर बुलाया ताकि घायलों को प्राथमिक उपचार मिल सके।

प्रियंका गांधी ने काफिले में शामिल एंबुलेंस टीम को निर्देश दिया कि घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जाए। यह दुर्घटना कोझिकोड जिले के ईंगप्पुझा इलाके में हुई, जब कोयिलैंडी के निवासी नौशाद और उनके परिवार की कार एक अन्य वाहन से टकरा गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रियंका गांधी को घायलों से बातचीत करते और मदद करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनके साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!