April 26, 2026

पहलगाम हमले का खौफनाक बदला: ऑपरेशन सिंदूर से दहला पाकिस्तान

एक रात… जब सरहद के उस पार चीखें गूंजने लगीं। रात के अंधेरे में भारतीय सेना की गरजती तोपों और सटीक हमलों ने पाकिस्तान और पीओके में छिपे आतंक के अड्डों को राख में बदल दिया। यह सिर्फ एक जवाब नहीं था, बल्कि एक चेतावनी थी—भारत को ललकारोगे, तो नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहो।

 

दरअसल, हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में गुस्से की लहर दौड़ गई थी। इस हमले में सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया था और इसकी साजिश पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा रची गई थी। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ की योजना बनाई—एक ऐसा प्लान जो न सिर्फ आतंकियों के हौसले पस्त कर दे, बल्कि उनके पनाहगाहों को भी जमींदोज कर दे।

 

8 और 9 मई की दरम्यानी रात, भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एक साथ हमला बोल दिया। इन हमलों में पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी क्षेत्र में स्थित एक मुख्य आतंकवादी लॉन्च पैड को खासतौर पर निशाना बनाया गया, जिसे बीएसएफ (BSF) ने पूरी तरह तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन का वीडियो अब सामने आ चुका है, जो साफ दिखाता है कि आतंकियों का अड्डा किस तरह से ध्वस्त हुआ।

 

पाकिस्तान की ओर से इस हमले के बाद बौखलाहट भरी प्रतिक्रिया आई। उसने भारत के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना पहले से सतर्क थी। भारत ने अपने एडवांस एंटी-मिसाइल सिस्टम के जरिए पाकिस्तान के इन हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया।

 

भारत का यह ऑपरेशन केवल सैन्य कार्रवाई नहीं था, यह एक रणनीतिक संदेश था—कि अब भारत पहले की तरह सहन नहीं करेगा, बल्कि दुश्मन की धरती पर घुसकर उसका सफाया करेगा।

 

अब सवाल सिर्फ यह नहीं कि कितने आतंकी मारे गए या कितने ठिकाने टूटे… असल सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान अब भी सबक सीखेगा या भारत को बार-बार यही साबित करना पड़ेगा कि नया भारत जवाब देना जानता है—वो भी दुगुना और दमदार।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!