April 18, 2026

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, पुरोहित और मुअज्जिनों को मिलेगा 2000 रुपये मासिक मानदेय

mmata2

West Bengal में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने पुरोहितों और मुअज्जिनों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने उनके मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। अब राज्य में पुरोहित और मुअज्जिनों को हर महीने 2000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर और मस्जिदों में सेवा देने वाले पुरोहित और मुअज्जिन समाज के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को मजबूत बनाए रखते हैं। इसलिए राज्य सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया है और नए आवेदनों को भी मंजूरी दी गई है।

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने बताया कि राज्य की किसान हितैषी योजनाओं से करीब 1.4 करोड़ लोगों को फायदा मिल रहा है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 10 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाती है, जो खरीफ और रबी सीजन में दो किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!