Aaj ka Panchang: 3 फरवरी, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

राष्ट्रीय मिति माघ 14, शक संवत 1946, माघ शुक्ल, षष्ठी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 21, शब्बान 04, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। षष्ठी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 38 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।

 

रेवती नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 17 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 03 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। कौलव करण सायं 05 बजकर 46 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 11 बजकर 17 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

 

सूर्योदय का समय 3 फरवरी 2025 : सुबह में 7 बजकर 7 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 3 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 2 मिनट तक।

 

आज का शुभ मुहूर्त 3 फरवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 24 मिनट से 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 9 मिनट से रात में 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजे से 6 बजकर 26 मिनट तक।

 

आज का अशुभ मुहूर्त 3 फरवरी 2025 :

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 29 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 57 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक। पंचक काल सुबह में 7 बजकर 8 मिनट से रात में 11 बजकर 16 मिनट तक।

 

आज का उपाय : आज भगवान शिव के मंत्रों का 108 बार जप करें।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!