April 25, 2026

नोएडा में ननदोई पर महिला का सनसनीखेज आरोप, पिस्टल दिखाकर किया रेप, अश्लील तस्वीरें दिखाकर करता रहा ब्लैकमेल

उत्तर प्रदेश के नोएडा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने ही ननदोई पर रेप और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि जब वह मामी बनी तो खुशी-खुशी अपनी ननद के घर गई थी, लेकिन वहां उसका ननदोई उस पर गलत नजर रखने लगा। महिला का दावा है कि ननदोई ने उसके साथ कमरे में जबरदस्ती की, पिस्टल तानकर बलात्कार किया और फिर उसकी अश्लील तस्वीरें लेकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी साल 2022 में बागपत के रहने वाले एक युवक से हुई थी और वह अपने पति के साथ गाजियाबाद में रहती है। उसकी ननद और ननदोई नोएडा सेक्टर-105 में रहते हैं। पीड़िता के अनुसार, ननदोई की गलत निगाहें शादी के बाद से ही उस पर थीं। नवंबर 2023 में जब उसकी ननद की एक बेटी हुई, तो वह अपने नवजात को लेकर अस्पताल से घर लौटी और उसी खुशी में उसे भी अपने साथ ले आई। लेकिन उसी दौरान ननदोई ने इस रिश्ते को तार-तार करते हुए पिस्टल की धमकी पर दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं और उसे बार-बार ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर महिला ने आखिरकार पुलिस का सहारा लिया और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कैसे कुछ लोग पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को दरकिनार कर घिनौनी हरकतों पर उतर आते हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!