बक्शीपुरा वार्ड में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन: माता के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, बड़ी संख्या में शामिल हुईं सनातनी मातृशक्तियां
बहराइच। बहराइच नगर के बक्शीपुरा वार्ड स्थित शिव शक्ति मंदिर, नई बस्ती में आज साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। जिला कार्याध्यक्ष, सामाजिक समरसता प्रकोष्ठ बृजेश सनातनी की उपस्थिति तथा वार्ड सत्संग प्रमुख पं. भूषण सनातनी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातनी हितचिंतकों और मातृशक्ति की बहनों ने सहभागिता की। संगठन की निर्धारित विधा के अनुरूप सत्संग का शुभारंभ हुआ, लेकिन पावन नवरात्र पूजा के विशेष अवसर को देखते हुए कार्यक्रम धीरे-धीरे माता की चौकी के स्वरूप में परिवर्तित हो गया। इसके बाद मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा।
माता के भजनों में देर तक लीन रहे श्रद्धालु
नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित सनातनी मातृशक्तियों ने माता रानी के भजनों का अनवरत गायन किया। भक्ति गीतों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु देर तक माता की आराधना में लीन रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भजन-कीर्तन में भाग लिया और माता रानी की महिमा का गुणगान किया। सत्संग और माता की चौकी के इस संगम ने उपस्थित लोगों को धार्मिक आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
संगठन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष संदीप सनातनी, नगर महाशक्ति संयोजिका मधुलिका सनातनी, वार्ड सत्संग संयोजिका शैलजा सनातनी तथा राम फेरन सनातनी सहित बड़ी संख्या में सनातनी हितचिंतक और मातृशक्ति की बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर सत्संग और भजन-कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाया। नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
Share this content:
